मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में चोरों ने एक महिला के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पीड़िता ने डिप्टी एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी उजमा परवीन पत्नी रिजवान मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए काशीपुर गई थीं, जब वापस लौटीं तो उनके घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से सोने का हार, एक जोड़ी कंगन,एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी चेन और एक जोड़ी पेंडल गायब मिले। पीड़िता ने चोरी गए जेवरों की कीमत लाखों में बताई है। पीड़िता ने सीओ को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.