बिजनौर, अप्रैल 4 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार थाना किरतपुर के ग्राम छितावर निवासी सुनील कुमार धीमान ने 1 अप्रैल को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके शहर कोतवाली स्थित मकान का ताला तोड़कर घर का सामान चोरी कर लिया। इस पर कोतवाली शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों नफीस पुत्र रईस निवासी गांगू नगला (हाल पता टीचर्स कॉलोनी, चांदपुर) और नाजिम पुत्र निजाम उर्फ नासिर निवासी सराय रफी, फ़ीना कॉलोनी, चांदपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का सामान, जिसमें एक बैटरी, इन्वर्टर, 32 इंच एलजी स्मार्ट टी...