घर का ताला तोड़कर गहने ले उड़े चोर, खेत में टूटा मिला बॉक्स
कुशीनगर, जून 20 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कसया थाना क्षेत्र के महुई बुजुर्ग गांव के कछुईया टोले में शुक्रवार की आधी रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद ग्रामीणों की तलाश में घर से कुछ दूरी पर खेत में दो बॉक्स टूटे हुए मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वारदात का समय गांव निवासी शंकर चौधरी के घर पर उनकी पत्नी सुंदरी देवी और बहू मौजूद थीं। रात में बहू मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर छत पर सोने चली गई थी, जबकि सुंदरी देवी बगल के कमरे में सो रही थीं। आधी रात अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और जेवर रखे दो बॉक्स उठाकर ले जाने लगे।
चोरों का पीछा इसी दौरान आहट होने पर सुंदरी देवी की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा करने का प्रयास किया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.