हाथरस, दिसम्बर 1 -- हाथरस। कोतवाली सदर इलाके की विभव नगर कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपए पार कर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शहर के मोहल्ला नवीपुर कला विभव नगर निवासी मान सिंह पुत्र सिरडोली सिंह 29/30 नंबवर को अपने भाई के पास बुलन्दशहर प्रोग्राम में गए थे। उसके साथ परिवार के अन्य लोग भी वहां पर गए थे। जब वह अपने घर सुबह पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। यहां से चोर सोने-चांदी के लाखों के आभूषण व 50 हजार रुपए के अलावा घरेलू सामान पार कर ले गए। घर पा आते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बदमाश एक कार में सवार होकर आए थे। घटना की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.