नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, का.सं.। रघुवीर नगर के चौहान बांगर में चोरों ने एक किराए के मकान का ताला काटकर लाखों रुपये के सोने के गहने और 17 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पीड़ित साहिल की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साहिल ने बताया कि परिवार बाहर गया हुआ था और वह दो फरवरी को बाजार से लौटे तो ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी से नकदी और जेवर गायब थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.