हाजीपुर, मार्च 19 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ला कहार टोली में बीते रविवार को अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसे लेकर पीड़िता बबीता देवी ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी हैं। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि दिल्ली से लौटकर घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने घर से सोना का दो चेन, दो कान का बाला, पांच अंगूठी एवं अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की अनुसंधान में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...