घर का खर्चा मांगी तो पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, हरियाणा में दिल दहलाने वाली घटना
पलवल, जुलाई 1 -- हरियाणा के पलवल की कालड़ा कॉलोनी में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। रविवार देर रात को घर चलाने के लिए खर्चा मांगने पर एक पति ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। मां को बचाने के लिए दौड़े 19 साल के बेटे के हाथ भी झुलस गए। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में जल्लाद बना पति, गर्भवती पत्नी को पानी में डुबो कर मार डाला शहर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कालड़ा कॉलोनी निवासी 42 साल की ममता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.