बोकारो, फरवरी 19 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के मदनपुर गांव में स्प्रे मार कर एक महिला को बेहोश करने का प्रयास किया गया। किरण नामक 30 साल की महिला दौड़कर घर की ओर भागी और घर में आकर बेहोश हो गई। घर वालों ने उसे डीवीसी चंद्रपुरा अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया गया है कि महिला अपनी बाड़ी की तरफ गई थी जहां दो अनजान महिलाओं ने स्प्रे मारा है। पुलिस गंभीरतापूर्वक मामले को देख रही है। तीन दिन पहले भी पपलो पंचायत में इस तरह की वारदात सामने आई थी। इसमें कितनी सच्चाई है इसका पता लगाने का प्रयास चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.