घर अपवित्र करने का आरोप लगा दलित महिलाओं से मारपीट, छेड़छाड़
लखनऊ, मई 12 -- वृंदावन योजना में दलित परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और छेड़छाड़ की गई। पीड़िता की शिकायत पर पीजीआई पुलिस ने मंगलवार शाम मकान मालिक समेत सात लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक तीन मई की सुबह उसकी बहन ने फोन कर बताया कि मकान मालिक पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। वह अपनी बेटी के साथ मौके पर पहुंची तो देखा कि मकान मालकिन उनकी बहन को पीटकर बदहवास कर चुकी थी। आरोप है कि विरोध करने पर मकान मालिक ने उसकी बेटी को पीटना शुरू कर दिया। जब वह बचाने पहुंची तो मकान मालिक ने जातिसूचक शब्द कहे और घर को अपवित्र करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ बैड टच किया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर मकान मालिक का जीजा भी वहां पहुंच गया। जानमाल व गोली मारने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.