घरो में घुसा बारिश और नाली का पानी, बढ़ी परेशानी
पलामू, जून 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी नगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 26,27,28 में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। बारिश के साथ नाली का पानी भी घरों में घुसने से घरों में रहना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। नदी किनारे स्थित इन क्षेत्रों में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इन वार्डो के अलावे शहर के कई हिस्सों में सड़क पर पानी जाना हुआ है जिससे पैदल और वाहन से आवागमन करने वालों को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सफाई एवं स्वच्छता के निगम के नोडल के एम शर्मा ने बताया कि जहां सफाई संभव है वहां सफाई कर्मीयो को लगाया जाता है। पहाड़ी मोहल्ला क्षेत्र में नदी से नीचे घर होने के कारण तत्काल उपाय से समाधान संभव नहीं है। विशेषकर प्रत्येक वार्डो में सफाईकर्मी सक्रियता से सफाई कर रहे है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं वार्ड 27 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.