उरई, अप्रैल 15 -- माधौगढ़। संवाददाता लक्ष्मनपुरा सहित तीन मोहल्ले के उपभोक्ता ने हाथों में स्मार्ट मीटर लेकर चितौरा चौराहा, सिहारी चौराहा पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिल जमा होने के बाद भी बिजली बंद हो जाती है। स्मार्ट मीटर हटाकर दूसरे मीटर लगाएं जाएं। जाम 6 घंटे बाद खुल सका और प्रशासन मूक दर्शक बना रहा।माधोगढ़ कस्बा के लक्ष्मनपुरा मोहल्ला पटेल नगर, मालवीय नगर, उत्तरीय मालवीय नगर के एक सैकड़ा उपभोक्ताओं ने बुधवार दोपहर माधौगढ़ - रामपुरा रोड पर चितौरा चोराहा , सिहारी चौराहा पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं ने बिजली निगम द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर को घर से उखाड़कर चितौरा चौराहे पर आकर बैठ गए। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समस्या का समाधान कराने के निर्देश उपभोक्ता सीमा, चन्द्...