घरों से सटाकर लाइन ले जाने के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर, संवाददाता। रामदयालगंज बाजार में घरों और दुकानों के करीब से 33 केवीए विद्युत लाइन ले जाने के विरोध में लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने शनिवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. को संबोधित ज्ञापन न्यायिक मजिस्ट्रेट शाहगंज रानी गरिमा जायसवाल को सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि बाजार के दोनों छोर से 33 केवी हाईटेंशन लाइन मकानों और दुकानों के बेहद करीब से ले जाई जा रही है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद विभाग लाइन बिछाने का कार्य करा रहा है। उनका कहना था कि इससे भविष्य में किसी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड कराया जाए, ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.