घरों से कचरा उठाव के लिए 20 ठेलों को किया रवाना
बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- हरनौत, निज संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हरनौत नगर पंचायत के सभी 19 वार्डों के घरों से नियमित कचरा उठाव के लिए गुरुवार को 20 ठेलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सौरव सुमन और उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। सौरव सुमन ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के लिए एक-एक और थाना, ब्लॉक व अस्पताल के लिए संयुक्त रूप से एक ठेला दिया गया है। इससे पतली गलियों से भी कचरा आसानी से उठाया जा सकेगा। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने के लिए 100 सफाईकर्मी लगाए गए हैं। मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी प्राची प्रसाद, प्रीति कुमारी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, दिनेश कुमार, बंटी कुमार, सिद्धार्थ कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.