बेगुसराय, अप्रैल 5 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। इजराइल और ईरान के बीच विगत एक महीने से जारी जंग के असर से रसोइगैस की किल्लत हो गई है। सरकार रसोई गैस का पर्याप्त भंडार रहने की बात कह रही है। रसोइ गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए अधिकारी सक्रिय हैं। गैस एजेंसियों पर छापेमारी की जा रही है। गैस बुक कराने वाले उपभोक्ताओं को अधिकारी शीघ्र ही रसोई गैस उपलब्ध कराने का निर्देश दे रहे हैं। दूसरी तरफ गैस बुक करने के नए नियम से उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में एक गैस सिलेंडर की बुकिंग के 45 दिनों बाद दूसरी सिलेंडर बुक होने के नए नियम से लोगों को फजीहत हो रही है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोगों ने रसोई गैस की जगह लकड़ी का चूल्हा जलाना शुरू कर दिया है। लोग चूल्हा में उपला का उपयोग भी करने लगे हैं। इससे जलावन के लकड़ी की कीमत बढ़ ग...