लखीसराय, मार्च 28 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। भगवान राम के जन्म दिवस चैत्र माह के शुक्ल पक्ष रामनवमी को नगर परिषद एवं विभिन्न पंचायतों में धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाबा गौरी शंकर मंदिर धाम, सलेमपुर के महावीर स्थान, साकेतधाम, शिव दुर्गा महावीर मंदिर, निस्ता कैलाश धाम, माणिकपुर आदि जगहों पर ध्वजारोहण रामनवमी पताके के साथ किया गया। घरों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की तथा ध्वजारोहण किया। सलेमपुर के बजरंग बली मंदिर में इस बार भी ग्रामीणों की ओर से ध्वज गाड़े गए तथा प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.