देहरादून, अप्रैल 18 -- ब्रह्मपुरी वार्ड-74 के पार्षद सतीश कश्यप ने क्षेत्र के वार्ड 74 और लोहिया नगर वार्ड-75 में लगातार हो रहे घरेलू प्रसव (होम डिलीवरी) पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य विभाग और संबंधित स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने वाली संस्था की बड़ी विफलता करार दिया है। पार्षद ने कहा कि सीएमओ के निर्देशों के बावजूद धरातल पर जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया, जिससे गर्भवती महिलाएं जोखिम में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्वास्थ्य केंद्र के सुपरवाइजर और कर्मचारी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तब तक स्थिति नहीं सुधरेगी। 21 अप्रैल को सूर्य मंदिर छठ पार्क में लगने वाले कैंप का स्वागत किया। उन्होंने मांग की कि विभाग हर गर्भवती महिला तक पहुंच बनाए और सभी प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.