भभुआ, मार्च 26 -- ढोलक, झाल व ताली बजाकर भजन-कीर्तन कर रहे थे ग्रामीण श्रद्धालु पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम सम्पन्न किया (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालु नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन, घरों में कुल देवी की पूजा का विशेष महत्व दिया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने घरों में कुल देवी मां दुर्गा, कामक्क्षया, सोखा आदि की पूजा गुरुवार को की गई। जानकारों ने बताया कि मां कुल देवी की पूजा करने से घर में सुख, शांति व समृद्धि आती है। यह पूजा रात्रि में श्रद्धालुओं द्वारा की जाती है। वृद्ध ग्रामीणों रामबचन सिंह, रामभवन दुबे आदि ने बताया कि जो भक्त मां की पूजा- अर्चना करते हैं, उन्हें पूरे दिन उपवास रहना पड़ता है। रात्र...