संभल, फरवरी 25 -- संभल। रंगों के त्योहार होली को लेकर जिले भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक महिलाएं घरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट में जुट गई हैं। लोग पुराने सामान की छंटनी कर घरों को व्यवस्थित करने में लगे हैं, ताकि त्योहार पर मेहमानों का स्वागत अच्छे माहौल में किया जा सके। वहीं बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मिठाई, गुझिया, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानें सजने लगी हैं। रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकानें भी दिखाई देने लगी हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे होली नजदीक आएगी, बिक्री और बढ़ेगी। लोगों ने त्योहार को लेकर खरीदारी शुरू कर दी है, जिससे संभल के बाजारों में भीड़ बढ़ती नजर आ रही है। त्योहार को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.