मोतिहारी, मार्च 16 -- सिकरहना। रसोई गैस का संकट बरकरार होने की वजह से लोगों की समस्या बरकरार बनी हुयी है। होटल बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। पहले से होटलों में जो गैस सिलेंडर बचा हुआ था उससे अबतक काम चल रहा था। अगर गैस का संकट बना रहा तो ढाका में कई होटल बंद होने के कगार पर पहुंच जायेंगे। वहीं गांवों में भी कई घरों में गैस के बदले लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल किया जा रहा है। होटल संचालक दीनानाथ प्रसाद ने बताया कि गैस नहीं मिलने से तीन दिनों तक दुकान बंद था। छोटा वाला कॉमर्शियल गैस से काम चलाया जा रहा है। अब कोयला पर काम चलाने के लिए मोतिहारी से कोयला मंगाया गया है। वहीं ढाका स्थित एक होटल संचालक सुमन कुमार ने बताया कि अभी तक तो पूर्व से उपलब्ध गैस से काम चल रहा था लेकिन अब गैस के अभाव में होटल बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। एक अन्य ...