घरों में भरा गोमती का पानी, 106 परिवारों ने सड़क किनारे डाला डेरा
हरदोई, अक्टूबर 1 -- अतरौली, संवाददाता। गोमती नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। तुलसीपुर के मजरा शिवपुरी में हालात बेहद खराब हैं। गांव के लगभग हर घर में पानी भर जाने के बाद 106 परिवार खाद्य सामग्री और घरेलू सामान छोड़कर जान बचाने के लिए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण अपने पालतू पशुओं को भी साथ लेकर अतरौली-भटपुर मार्ग के किनारे डेरा डाले हुए हैं। भटपुर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ से 40 से अधिक कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। खेतों में खड़ी धान, उड़द और गन्ने की फसलें पानी में डूब गई हैं। विकासखंड भरावन के कटका, देवरी, रसुलवा, वृंदावन, भटपुर, लक्ष्मणपुर, रामपुर, कटकी, कटका खुर्द, भम्भुआ, पिपरी, महसुआ, भोलाखेड़ा, डालखेड़ा, देवकली, औना, कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.