घरों में पानी का मीटर लगाने के नए मानक बने
गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम क्षेत्र में पानी के मीटर लगाने के लिए नगर निगम ने पहली बार नए मानक जारी किए हैं। नए मानक जारी करने का निगम का मुख्य मकसद शहर में पानी की बर्बादी रोकने, जल उपभोग की सटीक माप और बिल प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने का है। निगम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब नगर निगम क्षेत्र में सभी घरेलू एवं व्यावसायिक पानी के कनेक्शनों पर केवल मानक वाले ही पानी के मीटर ही लगाए जाएंगे।
निगम अधिकारियों का मानना है कि यह कदम से अवैध पानी के कनेक्शनों में कमी आएगी। इसके अलावा अवैध रूप से हो रहे पानी के उपयोग पर भी लगाम कसी जा सकेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। नगर निगम गुरुग्राम के इस फैसले से शहर की पूरी जल आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। आंकड़ों के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र में करीब एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.