हापुड़, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र महापर्व के पहले दिन कलश स्थापना को ले जहां घर घर में पूजा पाठ शुरू हो गया वहीं दुर्गा मंदिरों में वैदिक विधि विधान से कलश स्थापना को ले जहां घर घर में पूजा पाठ शुरू हो गया है वहीं दुर्गा मंदिरों में वैदिक विधि विधान से कलश स्थापना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने देवी मंदिरों में पूजा अर्चना की। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही घर-घर मां की स्तुति की गई, वहीं देवी मंदिरों में दर्शन पूजन को लेकर महिला व पुरुष की काफी भीड़ रही। सुबह ही लोग मां का दर्शन-पूजन के लिए घरों से निकल कर मंदिरों में मां के दरबार पर पहुंच गए। वहां पर मां का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। मां के जयकारे से मंदिर गूंज उठा। घरों में भी विधि-विधान से कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हुआ। नव...