बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- 500 से अधिक मोबाइल व दर्जनों लैपटॉप कर चुका है चोरी लहेरी थाना की पुलिस ने किशनगंज जिला में उसके ससुराल से पकड़ा चोरी का सामान खरीदने वाले 3 मोबाइल दुकानदार भी पकड़े गये बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना की पुलिस कुख्यात चोर छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर शहर में 500 से अधिक मोबाइल, दर्जनों लैपटॉप व अन्य सामान चुराने का आरोप है। उसे किशनगंज जिला स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले तीन दुकानदारों को भी पकड़ा गया है। शहनवाज आलम उर्फ छोटू सोहसराय थाना क्षेत्र के महुआ टोला का रहने वाला है। वह दिन में ई-रिक्शा चलाकर खाली पड़े घरों और फ्लैट की रेकी करता था। रात में साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी की एक घटना में उसका पैर टूट गया था। पुलिस से बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.