घरों में घुस रहा दूषित पानी, नागरिकों ने किया प्रदर्शन
भदोही, जून 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के बालीपुर मोहल्ले में सोमवार को घरों में घुस रहे दूषित पानी से नाराज लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। नपं प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्होंने शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद उन्हें जलजमाव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। बालीपुर में पिछले तीन वर्षों से गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जा रहा है। सड़क पर नाबदान पानी का जलजमाव होने से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है। उपेक्षा का दंश झेल रहे लोग कई बार जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह भी पढ़ें- घरों में गंगा पानी घुसने से नाराज नागरिकों ने किया प्रदर्शन गंदे पानी के साथ विषैले जीव-जंतु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.