देहरादून, दिसम्बर 29 -- हरिद्वार। शिवालिक नगर की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में गुलदार की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों के घरों की दीवार फांद कर गुलदार घरों में घुस रहा है। सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को अपना निवाला बना रहा है। देर रात कॉलोनी की सड़कों पर घूमता गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। सोशल मीडिया पर गुलदार का वीडियो वायरल हो रहा। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...