बलरामपुर, अप्रैल 28 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के आनंद मार्ग व पड़ाव वार्ड में पेयजल संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत की लापरवाही से घरों में नलों के जरिए शुद्ध पेयजल के स्थान पर नाले का दूषित पानी पहुंच रहा है। इससे वार्डवासियों में भारी आक्रोश है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले के कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिलकर सीधे घरों तक पहुंचने लगा है। हालात यह हैं कि लोग पीने, नहाने और घरेलू उपयोग तक के लिए साफ पानी को तरस रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पेयजल संकट, नल-जल योजना पूरी तरह फेल गर्मी के मौसम में दूषित पानी की आपूर्ति से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर ...