घरों में गंडक का पानी, तटबंध पर बैठकर गुजार रहे रात
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- जयकांत त्रिपाठी। साहेबगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके के लोग तिरहुत तटबंध पर बैठकर रात गुजार रहे हैं। हालांकि, अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि सामुदायिक किचन में भोजन तो मिल रहा है, लेकिन रोशनी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण बैठकर रात गुजारनी पड़ रही है। दियारा के निचले इलाके में बसे लोग तिरहुत तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हिन्दुस्तान तिरहुत तटबंध पर पहुंचा। पूछने पर बाढ़ पीड़ित गोपीगंज की लक्ष्मी देवी, लालपति देवी, सुबलाल सहनी, गायत्री देवी, नंदन सहनी ने बताया कि घरों में पानी घुस गया है। वहां से किसी तरह निकलकर तटबंध पर आ गए हैं। लालमती देवी कहती हैं कि जंगली जानवर के डर से रातभर नींद नहीं आती है। हमारे गांव के डेढ़ सौ घर के लोग बांध पर रह रहे हैं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.