लखनऊ, मार्च 1 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला माह की शुरुआत रविवार से हुई। इसके अन्तर्गत घरों में काम करने वाली श्रमजीवी महिलाओं को गोमती नगर स्थित रेल विहार कॉलोनी परिसर में सम्मानित किया गया। इसमें प्रदेश ही नहीं बिहार राज्य तक से आई श्रमजीवियों को शामिल किया गया। नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान समारोह में सबसे पहले महिलाओं का सामूहिक जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसमें अनीता, सीमा, माया, नेहा, रेखा, रंजीता, पूनम, वर्षा सहित अन्य शामिल रहीं। उन्हें जब फूलों की माला पहना कर नई साड़ी और किचन आइटम भेंट किया गया तो उनकी आंखें नम हो आईं। इस अवसर पर अनीता ने कहा कि उन्होंने इस समारोह में शामिल होकर यह सुखद अहसास हो रहा है कि वह एक छोटे परिवार से बड़े परिवार का अंग बन गई हैं क्योंकि रोजी रोटी के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.