कानपुर, अप्रैल 13 -- चकेरी। लाल बंगला में मां की जगह घरों में काम करने के लिए निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात पर अपहरण का आरोप लगाकर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मजदूरी करने वाले शख्स ने बताया कि पत्नी घरों में चौका-बर्तन करती है। दस अप्रैल की दोपहर को पत्नी की तबीयत खराब थी। इस वजह से बेटी काम करने चली गई थी। शाम तक नहीं लौटी तो पड़ोसी और रिश्तेदारों से पूछताछ की पर पता नहीं चला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- बकरी चराने गई किशोरी लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.