कौशाम्बी, मार्च 31 -- नगर पालिका परिषद भरवारी पुरानी बाजार स्थित माय छोटा स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के मैनेजर सुशील चौरसिया ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में पढ़ने वाले नर्सरी, एलकेजी व प्रथम के बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छोटे बच्चों ने मौजूदा समय पर लोगों के मोबाइल से अधिक चिपके रहने पर एक नाटक भी पेश किया जिसमें छोटे बच्चों को कम मोबाइल दिखाने की सलाह दी गई। इसे देखकर उपस्थित बच्चों के अभिभावक भावविभोर हो उठे। विद्यालय के प्रबंधक सुशील चौरसिया ने कहा कि इतनी छोटी सी उम्र में छोटे बच्चों का स्टेज पर सबके सामने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देना उनके आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.