फरीदाबाद, अप्रैल 25 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने एक ओर जहां सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना तैयार की है। वहीं घर-घर से कूड़ा उठाने के डोर-टू-डोर कूड़ा उठान प्रणाली को व्यापक स्तर पर लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत ठोस कचरा संग्रहण और परिवहन के लिए करीब 2.48 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। निगम का दावा है कि इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद जगह-जगह लगने वाले कूड़े के ढेरों से काफी हद तक राहत मिलेगी और सफाई व्यवस्था अधिक व्यवस्थित व जवाबदेह बनेगी। शहर के अलग-अलग सेक्टरों, कॉलोनियों और अनधिकृत बस्तियों में लंबे समय से कूड़ा उठान की समस्या बनी हुई है। कई इलाकों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां तय समय पर नहीं पहुंचतीं, जबकि कुछ स्थानों पर कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठने से हालात बदतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.