अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- सोमेश्वर। उत्तरोड़ा, बनोड़ा और बारसील वन पंचायत के जंगलों में आग लग गई थी। मंगलवार सुबह आग की लपटें लोगों के घरों के पास तक पहुंच गई। कई खेतों के बाड़े भी जल गए। आग की सूचना मिलने पर हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर व महिलाएं मौके पर पहुंची। वन कर्मियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यहां शोभा देवी, हिना देवी, भावना देवी, सुशीला देवी, जानकी देवी, हेमा देवी, रीना देवी, मंजू देवी, रजनी, माया देवी, कविता, जानकी देवी, तारा देवी, ममता देवी, गोपाल खड़ाई, किशोर राम, गणेश राम आदि रहे। वहीं, मंगलवार दोपहर बाद क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई। यह भी पढ़ें- वनाग्नि के दुष्प्रभावों के बारे में बताया इससे जंगलों की आग बुझने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.