घरों के बाहर पशु-पक्षियों के लिए रखें पानी
बांदा, मई 20 -- बांदा। आवास विकास मोहल्ला निवासी समाजसेवी व नगर पालिका के ब्रांड एंबेस्डर कुलदीप शुक्ला ने जनपदवासियों से पशु-पक्षियों की मदद करने व हरियाली बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रकृति का संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। घर के आसपास छोटे पेड़ -पौधों पर पानी डालकर उन्हें सूखने से बचाया जा सकता है। इसी तरह घर के आसपास हौदी, टंकी या बाल्टी में नियमित रूप से पानी भरते रहें। लोगों को भी इस पुण्य कार्य को करने के लिए प्रेरित करें और राजनीतिक लोगों को भी आगे आना चाहिए। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायतों में स्थापित किए जाएं कूलिंग सेंटर: डीएम यह भी पढ़ें- गौ गौरैया संरक्षण ने छेड़ा दाना-पानी अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.