घरों के बाहर कूड़े के ढेर से बढ़ी बीमारियों की आशंका
कन्नौज, अप्रैल 28 -- ग्राम पंचायत में पिछले लगभग एक महीने से घर-घर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां नियमित रूप से कूड़ा गाड़ी आकर सफाई व्यवस्था बनाए रखती थी, वहीं अब इसके ठप पडऩे से गलियों और घरों के बाहर कूड़े के ढेर लग गए हैं। गांव के सुरेंद्र, दीपू, राजन, कल्लू और प्रमोद सहित अन्य लोगों ने बताया कि कूड़ा गाड़ी के न आने से उन्हें मजबूरन घरों के बाहर ही कूड़ा जमा करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में इन कूड़े के ढेरों से उठ रही दुर्गंध ने हालात और भी खराब कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते यदि कूड़ा उठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.