सोनभद्र, जून 1 -- अनपरा,संवाददाता। भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे स्थानीय रहवासियों के घरों के नल सूखे पड़े है और जगह-जगह जलजीवन मिशन के तहत बिछायी गयी पाइप लाइनों के टूटने से पानी व्यर्थ नालों में बह रहा है। स्थानीय जनता का आरोप है कि दुराशनी देवी मंदिर के निकट व सुभाष नगर में आये दिन जलापूर्ति बाधित रहती है लेकिन उनकी शिकायत सुनने के लिए कोई कंट्रोल रूम तक नही बनाया गया है। नतीजतन ट्रूटी पाइप लाइन की शिकायत तक दर्ज नही हो पा रही। स्थानीय जनता ने जिलाधिकारी व चेयरमैन नगर पंचायत से तत्काल पानी समस्या के लिए कंट्रोल रूम बनाने और वहां दर्ज शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- बोधगया के मस्तपुरा रविदास टोला में पेयजल संकट गहराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...