घरों के दरवाजे तक पहुंचा पानी, गोशाला डूबी तो गोवंश छोड़े गए
उन्नाव, सितम्बर 12 -- बीघापुर, संवाददाता। गंगा के बढ़ते जलस्तर से शुक्रवार रात कई गांवों में बाढ़ का पानी खेतों से होते हुए आबादी तक पहुंच गया। गढ़ेवा में घरों के सामने पानी भर गया, जबकि गोशाला में पानी घुसने से गोवंशों को बाहर छोड़ना पड़ा। खेतों में खड़ी तिल्ली, उड़द, मूंग और मक्का की फसलें डूबकर बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। वहीं, जयराजमऊ से पसनियाखेड़ा और सीतारामखेड़ा जाने वाले मार्ग पर करीब तीन फीट पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप है। ग्रामीण नाव के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। गंगा कटरी के लक्षनिया कटरी, दीवान कटरी, चंदनपुर, साहिबी खेड़ा, करमी, गंगानगर, संत नगर और रामनगर समेत कई गांवों के किनारे पानी पहुंच चुका है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गांवों की गलियों और घरों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है। गढ़ेवा में बाढ़ का पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.