घरों की बिजली खपत रुकने से गलत बिजली बिल बन रहे
फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को बंद कर रिश्तेदारों के यहां या अपने मूल निवास स्थानों पर गए हुए हैं। ऐसे में घरों के सभी बिजली उपकरण बंद होने से बिजली की खपत लगभग शून्य हो गई है। मीटर बंद होने से काफी उपभोक्ताओं के बिजली बिल गलत बन रहे हैं। इससे डीएचबीवीएन (दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम) की ओर से उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के बजाय औसत के आधार पर बिजली बिल भेज दिए जाते हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब किसी घर में बिजली की खपत नहीं होती है तो मीटर बंद होने से रीडिंग में बदलाव नहीं आता है। ऐसी स्थिति में मीटर रीडर द्वारा उपभोक्ताओं का बिल अनुमानित या औसत बिल जारी कर दिया जाता है। बाद में जब वास्तविक रीडिंग दर्ज होती है तो बिलों में बड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.