नई दिल्ली, जून 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राजधानी में आग की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच लोगों से घरों, दफ्तरों, दुकानों और रेस्टोरेंट की बिजली वायरिंग की समय पर जांच करवाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में कूलर, एसी, माइक्रोवेव जैसे बिजली उपकरणों का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है, जिससे इन उपकरणों का अतिरिक्त लोड पुरानी और जर्जर हो चुकी बिजली तारों पर पड़ता है। यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कालकाजी में हुई आग की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर पुरानी वायरिंग और शॉर्ट सर्किट की वजह से ही होती हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे बिना देरी किए अपने परिसरों की वायरिंग की जांच विशेषज्ञो...