आजमगढ़, अप्रैल 24 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। बीनापारा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। गांव में बिजली का केबल कई घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गांव में बिजली आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र मंजीरपट्टी से की जाती है। लगभग पखवारे भर पहले बिजलीकर्मियों ने गांव के अशफाक अहमद, सोहराब अहमद और अंसार अहमद के मकानों की छतों के ऊपर से केबल डालकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। छतों पर खुले तौर पर रखे गए इन तारों के कारण परिवार के लोगों में लगातार भय का माहौल है। यह भी पढ़ें- रोहिला गाव में छह फीट की ऊंचाई पर लटक रही मौत स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है जब मस्जिद के पास बिजली का केबल नीचे की ओर लटका हुआ है। इसी रास्ते से गांव के बच्चे रोजाना पढ़ने जाते हैं, जिससे किसी भी समय हादसा...