घरों की गिनती में जुटी टीम, दीवार-फर्श से सुविधाओं तक हो रही पड़ताल
कटिहार, मई 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में जनगणना की तैयारी के तहत मकानों की गणना का कार्य तेज गति से चल रहा है। शहर से लेकर मोहल्लों तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर भवनों से जुड़ी बारीक जानकारियां जुटा रहे हैं। सिर्फ मकानों की संख्या ही नहीं, बल्कि भवन की दीवार और फर्श किस सामग्री से बनी है, घर में शौचालय, स्नानघर, बिजली कनेक्शन, इंटरनेट, लैपटॉप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं, इसका भी विस्तृत सर्वे किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- घरों की गणना में फर्श और दीवार का भी हो रहा सर्वेमकानों की गणना नगर क्षेत्र में बीते एक सप्ताह के भीतर पांच हजार से अधिक मकानों की गणना पूरी की जा चुकी है। इनमें दो हजार से अधिक घरों का सत्यापन भी कराया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि आंकड़ों में किसी प्रकार की त्रुटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.