नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एनडीएमसी और दिल्ली छावनी क्षेत्र में घरों की गणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत कर्मचारी सबसे पहले उनके द्वारा बनाए गए 569 हाउसिंग ब्लॉक का सैटेलाइट की मदद से तैयार डिजिटल मैप से मिलान कर रहे हैं। नई दिल्ली के डीएम सनी सिंह ने बताया कि शनिवार तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद लोगों के घर-घर जाकर कर्मचारी उनके घर और रहन-सहन से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज करेंगे। डीएम ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में हाउसिंग सर्वे किया जा रहा है। इसकी शुरुआत एनडीएमसी और दिल्ली छावनी क्षेत्र से 16 अप्रैल से हुई है। यह भी पढ़ें- हाउसिंग सर्वे से पहले डिजीटल मैप का मिलान कर रहे कर्मचारी उन्होंने बताया कि नई दिल्ली को 10 क्षेत्रों में बांटा गया है। इसके सुपरवाइजर एडीएम, चीफ इंजीनियर और उप-...