मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना में संबंधित भवनों के फर्श या दीवाल के मेटेरियल व अन्य पहलुओं का भी सर्वेक्षण किया जा रहा है। इनमें शौचालय, स्नानघर, बिजली कनेक्शन, लैपटॉप आदि भी शामिल हैं। बीते एक सप्ताह में शहर के 5489 घरों की गिनती हो चुकी है। इनमें 2425 घरों का सत्यापन हो चुका है।

प्रगणक और सुपरवाइजर की भूमिका दरअसल, पहले प्रगणक के स्तर पर मकानों की गिनती के साथ ही जरूरी जानकारी अपलोड की जाती है। फिर सुपरवाइजर उसे चेक करते हैं। इसको लेकर 706 प्रगणक के साथ ही 117 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। उनकी मदद निगम के अधिकारी व कर्मी भी कर रहे हैं। उप नगर आयुक्त अमित कुमार के मुताबिक निगम क्षेत्र के 49 वार्डों को 724 ब्लॉक में बांटकर गणना की जा रही है। बीते दो मई से शुरू घरों की गणना का काम अगले 31...