नवादा, जनवरी 28 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने की दिशा में नगर परिषद ने पहल की है। मंगलवार को शहर के हृदय स्थल प्रजातंत्र चौक पर आर.आर.आर. (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल) केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस केंद्र की स्थापना से अब शहरवासियों के घरों का बेकार सामान कूड़े के ढेर में जाने की बजाय किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने का माध्यम बनेगा। इस केंद्र का उद्घाटन मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी, उप मुख्य पार्षद कंचन कुमारी एवं वार्ड पार्षद मौजी राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर परिषद के कई अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नवाचार की सराहना की। केंद्र का काम होगा विशिष्ट अक्सर घरों में पुराने कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने और प्लास्टिक के सामान इधर-उधर फेंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.