कौशाम्बी, मई 22 -- सिराथू तहसील क्षेत्र में जनगणना का कार्य शुरू हो चुका है। शिक्षक घर-घर जाकर नक्शा बना कर पोर्टल पर परिवार की जानकारी अपलोड कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें नक्शा बनाने व नेटवर्क न होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र के गांवों मे शिक्षकों द्वारा डोर टू डोर जाकर जनगणना का कार्य शुक्रवार की सुबह से आरम्भ कर दिया गया है। शिक्षको ने बताया कि एचएलओ एप में परिवार के 34 कालम का विवरण अपडेट किया जा रहा है। गांव के हर गली व गांव के पास स्थित सरहद का नजरी नक्शा भी बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रत्येक भवन को मार्कर से नंबर दें गणना कर्मी नक्सा बनाने में शिक्षकों का पसीना छूट रहा है। नक्शा में कितने आवासीय कितने अन्य मकान बने है कितनी बाजारों में लोग निवास करते है इस तरह की डिटेल को नक्शा में भर कर बनाना पड़ रहा है...