बाराबंकी, अप्रैल 15 -- सआदतगंज, संवाददाता। रामनगर क्षेत्र की अनूपगंज ग्राम पंचायत में बना कूड़ा एकत्रीकरण केंद्र सफाई व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है। घरों से निकला कूड़ा-कचरा सड़क के किनारे व पंचायत भवन के सामने फेंका जा रहा है। गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी है। अनूपगंज ग्रामसभा में लाखों रुपये सरकारी धन व्यय कर बनवाया गया आरआरसी सेंटर बेमतलब साबित हो रहा है। सफाईकर्मी गांव में सफाई करने कभी-कभार ही आते हैं तो वहीं घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए खरीदे गए ई-रिक्शा भी घरों से रोजाना कूड़ा एकत्र करने नहीं जाते। मात्र दो-चार घरों से कूड़ा एकत्र कर आरआरसी केंद्र न ले जाकर पंचायत भवन के सामने ही डाल दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चलाया अभियान कूडा के इकट्ठा होने पर उसमें आग लगाई जाती है, जिससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.