मिर्जापुर, जून 13 -- कछवा। आदर्श नगर पंचायत की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। नगर पंचायत की लापरवाही से दुकानों के सामने कई दिनों से नाली के मलबे को नहीं हटाया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घर के सामने लगे मलबे के ढेर को एक स्कूली बच्चा के हाथ से उठाते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नगर के अजय सेठ, इंद्रेश केसरी, फिरोज हाशमी, प्रमोद गुप्ता, राजेश कन्नौजिया का कहना है कि सड़कों और दुकानों के सामने नाली से निकाला गया मलबा कई दिनों से पड़ा सड़ रहा है। यही नहीं नालियां भी जाम है। जिससे पूरे इलाके में भीषण दुर्गंध फैल रही है। हद तो तब हो गई जब एक नन्हा बच्चा मजबूरन घर के सामने पड़े मलबे को साफ कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर ...