नई दिल्ली, जुलाई 8 -- राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार मजबूत और विश्वसनीय चार्जिंग नेटवर्क विकसित करेगी। बुधवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को उनके घरों एवं कार्यस्थलों के पास चार्जिंग सुविधा मिलनी चाहिए। इसलिए दिल्ली मेट्रो की पार्किंग, नगर निगम के पार्किंग स्थल, मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे उपलब्ध खाली स्थान, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) बाजारों के आसपास, प्रमुख मॉल, रेलवे स्टेशनों के बाहर, सरकारी परिसरों और बड़े व्यावसायिक क्षेत्रों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की संभावनाओं पर प्राथमिकता से कार्य किया जाए। यह भी पढ़ें- नगर पालिका शहर में ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारीबैठक में चर्चा दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित संबंधित विभाग...