मेरठ, जनवरी 24 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव गोटका में एक विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार सुबह घरेलू विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता निशा के अनुसार वह सुबह घर पर बच्चों के लिए टिफिन बना रही थी। इसी दौरान सास से चाय को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पति मौके पर आया और गाली-गलौज करते हुए निशा व उसकी बेटियों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर पति ने लात-घूंसों से हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर ले जाया गया। इलाज के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.