मोतिहारी, अप्रैल 18 -- पहाड़पुर,निसं। शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट कर जख्मी करने व घर में आए दिन हंगामा करने से तंग आकर पत्नी ने अपने पति को जेल भेजवा दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलुआ मलाही टोला गांव निवासी मिथुन कुमार की पत्नी ने अपने पति द्वारा शराब के नशे में आए दिन मारपीट व हंगामा करने की शिकायत की थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया। वहीं एक पुराने कांड में आरोपित तुरकौलिया थाना अंतर्गत माधोपुर मधुमालत गांव निवासी तबरेज अंसारी को पहाड़पुर मेला चौक से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि दोनों आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- शराबी पिता को पुत्र ने जेल भेजवाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...