घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार, संवाददाता। घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई के लिए न्यायालय पहुंची महिला को पति ने कोर्ट परिसर में ही रोक लिया। आरोप है कि पति ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सार्वजनिक रूप से तीन तलाक दे दिया। शिकायत के आधार पर सिडकुल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला की शिकायत ज्वालापुर के मोहल्ला कस्साबान निवासी शबनम ने शिकायत देकर बताया कि उनका घरेलू हिंसा से संबंधित मामला न्यायालय में चल रहा है। 16 मई को रोशनाबाद स्थित न्यायालय में मामले की सुनवाई थी। वह कोर्ट पहुंची थीं। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे कोर्ट परिसर के बाहर उनके पति शमशाद निवासी मोहल्ला झोझगान, पुरकाजी मुजफ्फरनगर ने उन्हें रोक लिया। पति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.